बाँसी: नवरात्रि पर नगरपालिका अलर्ट, मंदिरों और पूजा पंडालों के आसपास विशेष सफाई और लाइटिंग के निर्देश

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के शुभारंभ के अवसर पर आदर्श नगर पालिका परिषद बाँसी ने नगर में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तरह कमर कस ली है। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन मुस्तैद नजर आ रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के शुभारंभ के अवसर पर आदर्श नगर पालिका परिषद बाँसी ने नगर में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तरह कमर कस ली है। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन मुस्तैद नजर आ रहा है।

विशेष सफाई और प्रकाश व्यवस्था के निर्देश

नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा ने नगर के सभी सफाई नायकों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में नगर के सभी धार्मिक स्थलों, प्राचीन मंदिरों एवं दुर्गा पूजा पंडालों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। इसके साथ ही, पंडालों के इर्द-गिर्द लाइटिंग (प्रकाश व्यवस्था) की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि रात के समय दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुगमता हो।

स्वच्छता बनाए रखने की अपील

अध्यक्ष ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि नगर की सभी गलियों, वार्डों और मुख्य मार्गों पर नियमित साफ-सफाई अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। नगर में कहीं भी कूड़ा-कचरा या गंदगी नजर नहीं आनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि “माता रानी के आगमन पर अपना नगर बाँसी स्वच्छ और सुंदर रहे, यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।” इसके साथ ही उन्होंने सभी नगरवासियों से अपील की है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में नगर पालिका का पूरा सहयोग करें। अंत में, अध्यक्ष ने समस्त क्षेत्रवासियों और नगरवासियों को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.