बागपत

बागपत जनपद के पुलिस अधीक्षक बागपत ने रविवार को बड़ौत कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था और कार्यप्रणाली का जायजा लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के पुलिस अधीक्षक बागपत ने रविवार को बड़ौत कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था और कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय से लेकर महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र और साइबर हेल्प डेस्क तक की सभी व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा तथा अभिलेखों के रखरखाव की समीक्षा की।
महिला शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर
निरीक्षण के दौरान एसपी ने महिला हेल्प डेस्क पर तैनात पुलिसकर्मियों को महिलाओं से जुड़ी शिकायतों को पूरी गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा, मिशन शक्ति केंद्र के माध्यम से महिलाओं को जागरूक करने और उनकी सहायता करने के निर्देश भी दिए गए।
व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश
एसपी ने पुरुष हवालात, पहरा ड्यूटी, साइबर हेल्प डेस्क और थाना परिसर की साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करने तथा जनसुनवाई प्रणाली को और अधिक प्रभावी व पारदर्शी बनाने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बलिया में नवरात्र और दशहरा तैयारियों की समीक्षा, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
https://t.co/4AeBRisYWT
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 11, 2026













