बुलंदशहर

बुलंदशहर रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर, शिकारपुर में अंतर-सदनीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और ज्ञानवर्धक वातावरण में किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर, शिकारपुर में अंतर-सदनीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और ज्ञानवर्धक वातावरण में किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों केशव, माधव, मधुकर और सुदर्शन के कैडेट्स ने भाग लेकर अपनी वैज्ञानिक समझ, तार्किक क्षमता और ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
अतिथियों का हुआ भव्य स्वागत
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी नरेश कुमार, श्याम लाल सरस्वती महाविद्यालय की जूलॉजी सहायक प्राध्यापक रेशु भारद्वाज एवं बॉटनी सहायक प्राध्यापक अंकिता भारद्वाज उपस्थित रहीं। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. रूपनारायण एवं प्रधानाचार्य भरत गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता का सफल संचालन हर्ष भारद्वाज और मंच संचालन शौर्यदीप ने किया।
कड़े मुकाबले में मधुकर सदन विजेता
विज्ञान से जुड़े विभिन्न रोचक और ज्ञानवर्धक प्रश्नों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अंततः हाउस मास्टर रोहित चौधरी के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मधुकर सदन ने प्रथम स्थान हासिल कर विजेता का खिताब जीता, जबकि केशव सदन उपविजेता रहा। अतिथियों और विद्यालय प्रबंधन ने सभी मेधावी कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण की सराहना की।
बलिया में नवरात्र और दशहरा तैयारियों की समीक्षा, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
https://t.co/4AeBRisYWT
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 11, 2026













