160 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

महराजगंज

परतावल/महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना पुलिस ने अपराध रोकथाम अभियान के तहत रविवार को मोहम्मदपुर गांव से एक युवक को 160 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

परतावल/महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना पुलिस ने अपराध रोकथाम अभियान के तहत रविवार को मोहम्मदपुर गांव से एक युवक को 160 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर अपराध की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अंजनी कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मोहम्मदपुर गांव में कार्रवाई करते हुए बुद्धेश्य उम्र करीब 36 वर्ष, निवासी मोहम्मदपुर, थाना श्यामदेउरवा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 160 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अंजनी कुमार, कांस्टेबल सोनू सिंह यादव, धीरज गिरि, जितेंद्र सिंह तथा महिला कांस्टेबल सोनी शामिल रहीं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.