महराजगंज

नेपाल के गोरखा जिले में भारी भूस्खलन के कारण बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक पानी का तेज बहाव देखने को मिला। भूस्खलन के चलते स्यार नदी उंगिलुंग खोला का मार्ग अवरुद्ध हो गया था, जिससे एक अस्थाई प्राकृतिक बांध बन गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

नेपाल के गोरखा जिले में भारी भूस्खलन के कारण बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक पानी का तेज बहाव देखने को मिला। भूस्खलन के चलते स्यार नदी उंगिलुंग खोला का मार्ग अवरुद्ध हो गया था, जिससे एक अस्थाई प्राकृतिक बांध बन गया। इसके अचानक टूटने से पानी तेजी से बूढ़ी गंडकी नदी में जा मिला, जिससे नेपाल के निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई और भारतीय सीमावर्ती इलाकों में भी चिंता बढ़ गई।
प्रशासन ने कहा: महराजगंज सीमा पर कोई प्रभाव नहीं
घटनास्थल महराजगंज जिले से लगभग 150 से 180 किलोमीटर दूर नेपाल के हिमाली क्षेत्र (चुमनुबरी ग्रामीण नगरपालिका) में स्थित है। मामले को लेकर महराजगंज के जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने स्पष्ट किया कि इस भूस्खलन और जलभराव का महराजगंज सीमा तथा वाल्मीकि बैराज पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ा है।
जलस्तर पर रखी जा रही नजर
जिला प्रशासन के अनुसार वर्तमान में स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है। हालांकि, एहतियात के तौर पर सीमावर्ती नदियों के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने सीमावर्ती क्षेत्रों के निवासियों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
उक्त सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राबाद प्रखर पाण्डेय की बाइट https://t.co/ycYd0qUnJa
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 11, 2026













