महराजगंज

महराजगंज जनपद के नौतनवा नगर के मुख्य चौराहे गांधी चौक पर रविवार को हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए उसका पुतला फूंका।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नौतनवा नगर के मुख्य चौराहे गांधी चौक पर रविवार को हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए उसका पुतला फूंका।
देशविरोधी नारों और अभद्र बयानों का विरोध
हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा देशविरोधी नारे लगाए गए, देशविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दिया गया तथा देवी-देवताओं और महापुरुषों के प्रति अश्लील एवं अभद्र बयानबाजी की गई। इसी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने यह आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया।
उच्च स्तरीय जांच की मांग
प्रदर्शन के दौरान हिंदू रक्षा दल के विधानसभा अध्यक्ष सत्यम सोनी और अन्य कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की कि संबंधित पार्टी के उच्च पदाधिकारियों की इस मामले में संलिप्तता की निष्पक्ष जांच कराई जाए और आरोप सही पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाए।
प्रमुख रूप से ये रहे मौजूद
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान रामप्रीत कनौजिया, अभय जायसवाल, अमन पहलवान, अभिषेक मौर्य, प्रदीप यादव, देवेश साहनी, धर्मेंद्र यादव, विपिन पटवा, नैतिक थापा, अमन चौधरी, अभिषेक, रिशु गुप्ता, छोटू और वरुण सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बलिया में नवरात्र और दशहरा तैयारियों की समीक्षा, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
https://t.co/4AeBRisYWT
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 11, 2026













