महराजगंज

महराजगंज जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक पुलिस ने रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को एक 78 वर्षीय वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक पुलिस ने रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को एक 78 वर्षीय वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान घिसियावन (पुत्र सूरज, निवासी पिपरा सोनाड़ी, थाना चौक) के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध वर्ष 2015 के मुकदमा संख्या 291/2015 में धारा 323, 504, 506 और 406 के तहत न्यायालय से वारंट जारी किया गया था।
थाना चौक पुलिस टीम ने दोपहर करीब 12:50 बजे अभियुक्त को उसके पैतृक गांव पिपरा सोनाड़ी से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुजीत सिंह और मुख्य आरक्षी अखिलेश यादव शामिल रहे।
बलिया में नवरात्र और दशहरा तैयारियों की समीक्षा, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
https://t.co/4AeBRisYWT
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 11, 2026













