बुलंदशहर

बुलंदशहर बेलोन माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को गैस सिलेंडरों से भरे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर बेलोन माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को गैस सिलेंडरों से भरे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में लगभग 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि 25 से 30 महिला, पुरुष और बच्चे घायल हो गए। कई गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे श्रद्धालु
अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव स्यारली निवासी श्रद्धालु 10 अक्टूबर की शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर बेलोन माता मंदिर जा रहे थे। रात करीब नौ बजे जैसे ही वे बेलोन गेट नंबर-दो के पास पहुंचे, नरौरा की ओर से आ रहे गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने उनकी ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
एक की मौत, कई की हालत गंभीर
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को डिबाई अस्पताल पहुंचाया। इस दुर्घटना में स्यारली निवासी अंजू (पुत्री स्व. सूरजपाल सिंह) की मौत हो गई। वहीं बुलबुल, वंदना, जानकी, गौरी और उर्मिला समेत कई अन्य घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
पीड़ित पक्ष की ओर से थाना नरौरा में ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मऊ में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंदा: एक का हाथ कटा, वाराणसी रेफर
@Uppolice
@maupolicehttps://t.co/MoqQRQqIq6
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 11, 2026













