मऊ

मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बढ़ुआ गोदाम गांव निवासी दो सगे भाई डंपर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बड़े भाई सौरभ राम 22 का दाहिना हाथ कटकर अलग हो गया, जबकि छोटा भाई आर्यन 17 भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बढ़ुआ गोदाम गांव निवासी दो सगे भाई डंपर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बड़े भाई सौरभ राम 22 का दाहिना हाथ कटकर अलग हो गया, जबकि छोटा भाई आर्यन 17 भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दोनों को जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया है।
सिलेंडर भरवाने जा रहे थे भाई
रविवार सुबह करीब नौ बजे दोनों भाई बाइक से बकवल स्थित एचपी गैस गोदाम पर सिलेंडर भरवाने जा रहे थे। ताजोपुर स्थित सिंधी कुटी के पास पहुंचते ही एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सौरभ का हाथ कटकर सड़क किनारे जा गिरा। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
घर में चल रही थी ब्रह्मभोज की तैयारी
परिजनों ने बताया कि सौरभ के बाबा सर्वजीत राम के निधन के बाद 17 अक्टूबर को ब्रह्मभोज का कार्यक्रम होना था। दुबई में रहने वाले उनके पिता रवि भी घर आए हुए थे। परिवार पहले से ही शोक में डूबा था, और इस दुर्घटना ने उन्हें पूरी तरह तोड़ दिया है। घटना के बाद मां नीलम सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में शामिल डंपर को कब्जे में ले लिया गया है और मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बलिया में नवरात्र और दशहरा तैयारियों की समीक्षा, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
https://t.co/4AeBRisYWT
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 11, 2026













