गोरखपुर

गोरखपुर शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट और बिना फिटनेस के ऑटो-ई-रिक्शा संचालित करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट और बिना फिटनेस के ऑटो-ई-रिक्शा संचालित करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई। अभियान में कुल 132 ऑटो और ई-रिक्शा समेत 147 वाहनों को सीज किया गया।
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चले इस अभियान में नौसढ़, बाघागाड़ा और मोहद्दीपुर चौराहे पर विशेष निगरानी रखी गई। यहाँ शराब पीकर वाहन चलाने (ड्रंक एंड ड्राइव), प्रेशर हॉर्न, गलत नंबर प्लेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों की गहन जाँच की गई।
नाबालिगों के वाहन चलाने पर सख्ती
पुलिस के अनुसार, नाबालिगों के हाथों में ऑटो-ई-रिक्शा की कमान होना सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। बिना वैध दस्तावेजों के संचालित वाहन हादसों को न्योता देते हैं, जिसपर रोक लगाने के लिए यह कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की चेतावनी दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की जाँच आगे भी लगातार जारी रहेगी।
सिसवा-घुघली रेल ट्रैक पर मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
@Uppolice
@maharajganjpolhttps://t.co/1BP5SKgGZr
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 10, 2026













