सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय शोहरतगढ़ में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत आगामी 12 व 13 अक्टूबर को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय शोहरतगढ़ में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत आगामी 12 व 13 अक्टूबर को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
महाविद्यालय के डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 12 अक्टूबर (सोमवार) को दोपहर 01:00 बजे से महाविद्यालय के लोअर हॉल में पोस्टर, निबंध और भाषण प्रतियोगिता आयोजित होगी। पोस्टर प्रतियोगिता के लिए छात्रों को घर से पोस्टर बनाकर लाना होगा। वहीं, 13 अक्टूबर को प्रातः 09:00 से 10:30 बजे तक रंगोली प्रतियोगिता होगी।
इच्छुक छात्र-छात्राएं 12 अक्टूबर सुबह 11:30 बजे तक भौतिक विज्ञान विभाग के डॉ. राम किशोर सिंह के पास अपना पंजीकरण करा सकते हैं। महाविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है।
सिद्धार्थनगर पुलिस में शोक की लहर, उपनिरीक्षक मान सिंह का इलाज के दौरान निधन
https://t.co/6qjgZnmvu3
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 10, 2026











