सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर प्रबंधक महासंघ के जिलाध्यक्ष एवं बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज के प्रबंधक राजेश चन्द शर्मा ने शनिवार को कॉलेज परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर प्रबंधक महासंघ के जिलाध्यक्ष एवं बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज के प्रबंधक राजेश चन्द शर्मा ने शनिवार को कॉलेज परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। बैठक के दौरान उन्होंने शिक्षक विधायक प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के समर्थन में खुलकर मैदान में उतरने की घोषणा करते हुए शिक्षकों और प्रबंधकों से उनके पक्ष में भारी मतदान करने की अपील की।
शिक्षकों के हितों के लिए समर्पित रहे हैं ध्रुव त्रिपाठी
बैठक को संबोधित करते हुए राजेश चन्द शर्मा ने कहा कि शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी हमेशा से शिक्षकों के हितों के प्रति बेहद गंभीर रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा करने के साथ-साथ प्रदेश के इंटर कॉलेजों में मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए सराहनीय और उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में शिक्षक विधायक का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, इसलिए उनके विकास कार्यों को देखते हुए उन्हें दोबारा विधायक बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर समर्थन देना चाहिए।
इन शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों ने दिया समर्थन
राजेश शर्मा ने बताया कि बर्डपुर इंटर कॉलेज, नेहरू इंटर कॉलेज ककरहवा, बुद्ध बालिका डिग्री कॉलेज तेतरी और बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज के शिक्षक अपना बहुमूल्य वोट देकर ध्रुव कुमार त्रिपाठी को विजयी बनाने में पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए बताया कि शिक्षक विधायक ने बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज तक आवागमन के लिए सड़क मार्ग उपलब्ध कराने के साथ-साथ विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए दो नए कमरों का निर्माण भी कराया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधक महासभा के जिलाध्यक्ष और चारों शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि के रूप में वह खुद ध्रुव कुमार त्रिपाठी के पक्ष में सघन जनसंपर्क और प्रचार-प्रसार करेंगे।
इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिवकरण गौतम, शिक्षकगण विजय बहादुर वर्मा, राम बचन राम, जितेंद्र कुमार, डॉ. यशवंत कुमार, शिल्पी, शची, नीतू वर्मा, वीरेंद्र कुमार, पुणेश्वर मिश्रा, मोनी, भास्कर, नीरज कुमार सिंह, राजकिशोर और अबरार अहमद सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।
सिद्धार्थनगर पुलिस में शोक की लहर, उपनिरीक्षक मान सिंह का इलाज के दौरान निधन
https://t.co/6qjgZnmvu3
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 10, 2026











