सिद्धार्थनगर: थाना समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने सुनीं लोगों की समस्याएं; राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को आयोजित होने वाले संपूर्ण थाना समाधान दिवस के क्रम में शनिवार को थाना कपिलवस्तु में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को आयोजित होने वाले संपूर्ण थाना समाधान दिवस के क्रम में शनिवार को थाना कपिलवस्तु में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन की उपस्थिति में आयोजित इस समाधान दिवस में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के कड़े निर्देश दिए गए।

राजस्व मामलों में मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच के निर्देश

जिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षकों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि भूमि विवाद, वरासत और बंटवारे से संबंधित मामलों का निस्तारण कागजों तक सीमित न रखकर मौके पर जाकर निष्पक्षता और सही तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।

राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों को नाली, चकमार्ग, जमीन के बंटवारे, अवैध कब्जे तथा पट्टे से संबंधित मामलों में शिकायतकर्ता की उपस्थिति में स्थल पर जाकर जांच करने और नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर विवादों का समाधान कराने को कहा गया।

आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक प्रकरणों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और किसी भी मामले को अनावश्यक रूप से लंबित न छोड़ा जाए। उन्होंने थाना समाधान दिवस में आए शिकायतकर्ताओं से आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा छोटे-छोटे विवादों को लड़ाई-झगड़े में तब्दील न होने देने की अपील की। साथ ही आश्वस्त किया कि राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष कार्रवाई करेंगे।

इस समाधान दिवस के अवसर पर उपजिलाधिकारी नौगढ़ निखिल चक्रवर्ती, थानाध्यक्ष कपिलवस्तु, राजस्व निरीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.