महराजगंज

जनपद महराजगंज के थाना फरेंदा में शनिवार को उपजिलाधिकारी फरेंदा प्रेम शंकर पांडे की अध्यक्षता में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के थाना फरेंदा में शनिवार को उपजिलाधिकारी फरेंदा प्रेम शंकर पांडे की अध्यक्षता में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपे।
मौके पर नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण
थाना दिवस के दौरान कुल 5 शिकायतें दर्ज की गईं। हालांकि, हैरानी की बात यह रही कि मौके पर एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। सभी मामले राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त जांच व निस्तारण के लिए लंबित रह गए।

गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
एसडीएम प्रेम शंकर पांडे ने सभी फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित राजस्व व पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि मौके पर जाकर निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण ढंग से जल्द से जल्द मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह सहित राजस्व विभाग की टीम और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर पुलिस में शोक की लहर, उपनिरीक्षक मान सिंह का इलाज के दौरान निधन
https://t.co/6qjgZnmvu3
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 10, 2026












