महराजगंज

जनपद महराजगंज के नौतनवां तहसील क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर विकास खंड के ग्राम सभा करैला अजगरहा में चकबंदी प्रक्रिया को लेकर किसानों में गहरा असंतोष है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के नौतनवां तहसील क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर विकास खंड के ग्राम सभा करैला अजगरहा में चकबंदी प्रक्रिया को लेकर किसानों में गहरा असंतोष है। अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए ग्राम सभा निवासी रामरक्षा पटेल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
अधिकारियों पर धन वसूली और गड़बड़ी के आरोप
मुख्यमंत्री को भेजे प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि लेखपाल और कानूनगो द्वारा किसानों की कृषि भूमि के चकों में हेरफेर किया गया है। साथ ही, चक मार्गों रास्तों की उचित व्यवस्था नहीं की गई और चकबंदी के नाम पर अवैध धन वसूली के गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।
निष्पक्ष जांच और पारदर्शिता की मांग
शिकायतकर्ता ने मांग की है कि चकों के आवंटन तथा चक मार्गों के अभिलेखों की गहनता से जांच की जाए। यदि किसी स्तर पर गड़बड़ी पाई जाती है तो दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की जाए।
सिद्धार्थनगर पुलिस में शोक की लहर, उपनिरीक्षक मान सिंह का इलाज के दौरान निधन
https://t.co/6qjgZnmvu3
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 10, 2026












