महराजगंज

महराजगंज नगर पंचायत आनंदनगर के वार्ड नंबर 11 में फरेंदा उत्तरी बाईपास के पास सड़क पर जलभराव की गंभीर समस्या से स्थानीय लोग खासे परेशान हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज नगर पंचायत आनंदनगर के वार्ड नंबर 11 में फरेंदा उत्तरी बाईपास के पास सड़क पर जलभराव की गंभीर समस्या से स्थानीय लोग खासे परेशान हैं। स्थिति इतनी बदतर हो गई है कि अब बच्चों ने खुद आगे आकर वीडियो के माध्यम से इस समस्या को उजागर किया है और जल्द से जल्द सड़क बनवाने की गुहार लगाई है।
जलभराव के बीच हाथ जोड़कर लगाई गुहार
सामने आए वीडियो में स्थानीय बच्चे सड़क पर भरे गंदे पानी के बीच खड़े नजर आ रहे हैं। बच्चे हाथ जोड़कर जिम्मेदारों से इस समस्या का जल्द समाधान करने की अपील कर रहे हैं। सड़क पर महीनों से पानी जमा होने के कारण पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा होने का अंदेशा बना रहता है।
जिम्मेदारों की सुस्ती पर उठे सवाल
स्थानीय निवासियों का कहना है कि जलभराव और टूटी सड़क की इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। बच्चों द्वारा वीडियो के जरिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित किया गया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि स्थानीय प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और वार्डवासियों को इस नरकीय जीवन से कब तक निजात मिलती है।
सिद्धार्थनगर पुलिस में शोक की लहर, उपनिरीक्षक मान सिंह का इलाज के दौरान निधन
https://t.co/6qjgZnmvu3
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 10, 2026












