बलिया

बलिया पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी नेता स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी के पैतृक गांव गोसाईं पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी नेता स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी के पैतृक गांव गोसाईं पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी को लेकर दिए गए अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने कोई चुनौती नहीं, बल्कि अयोध्या से चुनाव लड़ने की राजनीतिक सलाह दी थी। उन्होंने कहा कि यदि वह आश्वस्त हैं तो उन्हें वहां से चुनाव लड़ना चाहिए, क्योंकि वहां विकास के नाम पर जनता के साथ अन्याय हुआ है।
सपा प्रमुख ने अमेरिका में भारतीय कंपनियों के साथ भेदभाव और अमेरिकी दूध के बाजार में आने पर चिंता जताई। इसके साथ ही, सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने उनकी बारगेनिंग पावर को पूरी तरह जीरो कर दिया है, जिसके चलते उन्हें मात्र दो सीटों पर संतोष करना पड़ रहा है।
आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन के साथ मिलकर समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी और इस बार सबसे ज्यादा सीटें जीतेगी। उन्होंने मस्जिदों और अन्य स्थानों पर हो रही बुलडोजर कार्रवाई पर भी कड़ा विरोध जताया।
सिद्धार्थनगर पुलिस में शोक की लहर, उपनिरीक्षक मान सिंह का इलाज के दौरान निधन
https://t.co/6qjgZnmvu3
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 10, 2026












