हापुड़

हापुड़ जनपद के छिजारी टोल प्लाजा के पास ड्यूटी पर जा रहे तीन युवकों को रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के छिजारी टोल प्लाजा के पास ड्यूटी पर जा रहे तीन युवकों को रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अचानक हुए इस हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके सिर में चोटें आई हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने दो नामजद समेत अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
टोल से 100 मीटर आगे रास्ता रोकने का आरोप
ग्राम अच्छेजा निवासी अभिषेक पुत्र सुखवीर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि छह अक्टूबर की शाम करीब 6:30 बजे वह अपने साथी शिवा और मामा के बेटे रिंकू पुत्र रविंद्र सिंह के साथ ड्यूटी के लिए खिचरा जा रहा था। आरोप है कि जैसे ही वे छिजारी टोल प्लाजा से करीब 100 मीटर आगे पहुँचे, तभी बाइक सवार युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया और घेरकर अचानक मारपीट शुरू कर दी।
लाठी-डंडों से किया हमला, सिर में आई चोटें
तहरीर के मुताबिक, बाइक पर अमित पुत्र गजेंद्र और विपिन पुत्र गजेंद्र सवार थे। आरोप है कि दोनों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस मारपीट में अभिषेक और शिवा के सिर में गंभीर चोटें आईं। व्यस्त मार्ग के पास हुई इस घटना से मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
राहगीरों को आता देख जान से मारने की धमकी देकर भागे आरोपी
पीड़ितों के शोर मचाने और राहगीरों को अपनी ओर आते देख आरोपी मौके से फरार हो गए। जाते-जाते आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया और पुलिस को तहरीर दी गई।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार बालियान ने बताया कि पीड़ित अभिषेक की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों (अमित और विपिन) तथा उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर गहनता से जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी, स्मृति मंधाना संभाल सकती हैं कमान
https://t.co/D4eJl0VMPm
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 7, 2026












