महराजगंज

जनपद महराजगंज की 315 फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में एक विशाल ‘विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज की 315 फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में एक विशाल ‘विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई।
यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और केंद्र तथा प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया। इस दौरान ‘विकसित भारत के संकल्प’ को जन-जन तक पहुँचाने का जोरदार आह्वान किया गया, जिससे स्थानीय जनता में भी काफी जोश नजर आया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, स्थानीय कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी, स्मृति मंधाना संभाल सकती हैं कमान
https://t.co/D4eJl0VMPm
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 7, 2026













