अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के बैठवलिया पेट्रोल पंप के समीप बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के बैठवलिया पेट्रोल पंप के समीप बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और परिजनों में कोहराम मच गया।

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, निचलौल थाना क्षेत्र के गिरहिया गांव निवासी 25 वर्षीय राजेश पुत्र सुभाष किसी काम से अपनी बाइक से बैठवलिया पेट्रोल पंप की तरफ गया था। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस की मदद से घायल राजेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलते ही निचलौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

गांव में एक महीने से गूंज रहा हरे राम-हरे कृष्ण का संकीर्तन, तड़के 3 बजे निकलती है प्रभात फेरी मंदिरों की परिक्रमा करते हुए श्रद्धालु दे रहे भक्ति, आस्था और सामाजिक एकता का संदेश, प्रतिदिन होता है प्रसाद वितरण