फजिहतवा नाले में डूबे युवक का शव बरामद, पुलिस और SDRF की कार्रवाई

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना कोतवाली बांसी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जनियाजोत स्थित फजिहतवा नाले में नहाते समय गहरे पानी में डूबने से लापता हुए युवक का शव दूसरे दिन एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने बरामद कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना कोतवाली बांसी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जनियाजोत स्थित फजिहतवा नाले में नहाते समय गहरे पानी में डूबने से लापता हुए युवक का शव दूसरे दिन एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने बरामद कर लिया है।

क्या था पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला नरकटहा थाना कोतवाली बांसी, जनपद सिद्धार्थनगर निवासी 26 वर्षीय अनिल कुमार चौहान पुत्र विफई चौहान बीते दिन 06 अक्टूबर को अपने दोस्तों के साथ ग्राम जनियाजोत स्थित फजिहतवा नाले में नहाने गए थे। इसी दौरान नहाते समय वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था, लेकिन अंधेरा होने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

सर्च ऑपरेशन के दौरान मिला शव

आज सुबह 07 अक्टूबर  से ही थाना स्थानीय पुलिस बल, एसडीआरएफ टीम और पीएसी फ्लड टीम द्वारा नाले में सघन संयुक्त खोजबीन अभियान चलाया गया। इस दौरान कड़ी मशक्कत के बाद अनिल कुमार चौहान का शव पानी से बाहर निकाल लिया गया।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

गांव में एक महीने से गूंज रहा हरे राम-हरे कृष्ण का संकीर्तन, तड़के 3 बजे निकलती है प्रभात फेरी मंदिरों की परिक्रमा करते हुए श्रद्धालु दे रहे भक्ति, आस्था और सामाजिक एकता का संदेश, प्रतिदिन होता है प्रसाद वितरण