मऊ एसपी ने किया चुनाव कार्यालय का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

मऊ

मऊ जिले में आगामी चुनावों की तैयारियों को और पुख्ता करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


मऊ जिले में आगामी चुनावों की तैयारियों को और पुख्ता करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। इसी क्रम में मंगलवार देर शाम पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर ने चुनाव कार्यालय, जीडी कार्यालय और गणना कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने आगामी चुनाव की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और कार्यालयों में अभिलेखों के रख-रखाव की बारीकी से समीक्षा की। चुनाव कार्यालय पहुंचकर उन्होंने निर्वाचन से जुड़े सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया और कर्मचारियों को चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने के कड़े निर्देश दिए।

इसके बाद एसपी ने जीडी कार्यालय और गणना कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने दैनिक प्रविष्टियों, आगमन-प्रस्थान रजिस्टर, ड्यूटी रजिस्टर और महत्वपूर्ण आंकड़ों व डेटा के रख-रखाव की जांच की। उन्होंने सभी दस्तावेजों को पूरी तरह अद्यतन और सुरक्षित रखने तथा कार्यों में पारदर्शिता व समयबद्धता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। साथ ही, संबंधित परिसरों में साफ-सफाई की व्यवस्था का भी जायजा लिया।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मऊ अनूप कुमार, प्रतिसार निरीक्षक अरुण कुमार सिंह और चुनाव प्रभारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.