बिहार

बिहार के गया जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल के जवानों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बिहार के गया जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल के जवानों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। प्लेटफॉर्म नंबर-4 से गया-पटना मेमू ट्रेन के रवाना होने के समय चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे एक दिव्यांग यात्री का पैर अचानक फिसल गया और वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच के खतरनाक गैप की तरफ खिंचता चला गया।
यह घटना 6 अक्टूबर 2026 की है, जिसका रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जवानों ने बचाई जान
गाड़ी संख्या 63254 डाउन गया-पटना मेमू ट्रेन प्लेटफॉर्म से खुल रही थी। इसी दौरान एक दिव्यांग यात्री ने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिरकर ट्रेन के साथ घिसटने लगा। ड्यूटी पर तैनात RPF के सहायक उप निरीक्षक बलवंत कुमार सिंह और आरक्षी सावन कुमार ने बिना एक पल गंवाए तुरंत दौड़ लगाई। दोनों जवानों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए यात्री को कसकर पकड़ लिया और पूरी ताकत लगाकर सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर खींच लिया।
RPF ने इसे ‘ऑपरेशन जीवन रक्षा’ के तहत की गई कार्रवाई बताया है। रेलवे प्रशासन और सोशल मीडिया पर लोग दोनों जवानों की इस त्वरित सूझबूझ और बहादुरी की जमकर सराहना कर रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि चलती ट्रेन में चढ़ना या उतरना जानलेवा साबित हो सकता है।
हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी, स्मृति मंधाना संभाल सकती हैं कमान
https://t.co/D4eJl0VMPm
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 7, 2026













