बलिया

बलिया कथरिया स्थित सेवा सदन स्कूल में मंगलवार को डाक विभाग, बलिया मंडल की ओर से ‘ढाई आखर पत्र लेखन’ कार्यक्रम के तहत एक विशेष आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया कथरिया स्थित सेवा सदन स्कूल में मंगलवार को डाक विभाग, बलिया मंडल की ओर से ‘ढाई आखर पत्र लेखन’ कार्यक्रम के तहत एक विशेष आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान के साथ-साथ अधीक्षक डाकघर, बलिया मंडल राजीव कुमार श्रीवास्तव और डाक विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
पत्र लेखन के महत्व पर दिया जोर
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग एवं मनमोहक लघु सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। इस दौरान अधीक्षक डाकघर राजीव कुमार श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को पत्र लेखन के महत्व, भावनाओं की गहराई को शब्दों में ढालने की कला और डाक विभाग की विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने छात्रों और शिक्षकों के लिए उपलब्ध डाक योजनाओं की जानकारी देते हुए आगामी नवरात्र के पावन अवसर पर विद्यालय की 20 छात्राओं के ‘सुकन्या समृद्धि खाते’ अपनी ओर से खुलवाने की घोषणा की, जिससे पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल छा गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के 94 विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छात्राएं हुईं सम्मानित
कार्यक्रम का सबसे आकर्षण का केंद्र देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी भेजने वाली विद्यालय की छह मेधावी छात्राओं का सम्मान रहा। इन छात्राओं द्वारा भेजी गई राखियों के जवाब में प्रधानमंत्री कार्यालय से उनके नाम विशेष पत्र भी प्राप्त हुए हैं, जिसे पाकर छात्राएं और पूरा विद्यालय परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
सम्मानित होने वाली छात्राओं में निम्नलिखित नाम शामिल हैं:
सीमा (यूकेजी)
निशा (कक्षा 1)
विशाखा (कक्षा 1)
आराध्या सिंह (कक्षा 1)
प्रिया (कक्षा 1)
पलक (कक्षा 3)
विद्यालय परिवार ने डाक विभाग की इस अनूठी पहल और छात्राओं के सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में पत्र लेखन के प्रति रुचि जगाना, उनकी रचनात्मक अभिव्यक्ति को निखारना और आत्मीय पत्राचार की पुरानी परंपरा को फिर से मजबूत करना रहा। कार्यक्रम के अंत में डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया गया।
बुलंदशहर: जिलाधिकारी श्री कुमार हर्ष ने गुलावठी में 10 एमएलडी एसटीपी निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता पर जोर
https://t.co/Fj3xhV3KcH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 6, 2026













