महराजगंज

महराजगंज उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान ‘मिशन शक्ति 5.0’ के अंतर्गत जे.के.आई. इंटरमीडिएट कॉलेज, बोदना में एक अनूठी पहल देखने को मिली। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान ‘मिशन शक्ति 5.0’ के अंतर्गत जे.के.आई. इंटरमीडिएट कॉलेज, बोदना में एक अनूठी पहल देखने को मिली। छात्राओं के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने के कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं को एक दिन के लिए विद्यालय के उच्च प्रशासनिक पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई।
छात्राओं को मिली जिम्मेदारी
कार्यक्रम के दौरान कक्षा 10 की मेधावी छात्रा अनुराधा साहनी को एक दिन के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्या तथा सुभावती प्रजापति को उपप्रधानाचार्या की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा अन्य छात्राओं ने भी शिक्षण और प्रशासनिक कार्यों में अपनी भागीदारी निभाई:
अध्यापिका की भूमिका में: अंजू गुप्ता, सलातुन निशा, अनुष्का प्रजापति, हुस्नारा खातून, फिजा अंसारी, दिव्या प्रजापति, सोनी प्रजापति, रुकसार खातून, खुशी प्रजापति और सुचिता प्रजापति।
इन सभी छात्राओं ने अपनी जिम्मेदारियों का बेहद कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक, अनुशासनिक और प्रशासनिक गतिविधियों का सफल संचालन किया।
प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर किया सम्मानित
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा सभी प्रतिभागी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रशासन ने इस अवसर पर कहा कि इस तरह के व्यावहारिक कार्यक्रम छात्राओं के भीतर नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और कर्तव्य बोध की भावना विकसित करने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
बुलंदशहर: जिलाधिकारी श्री कुमार हर्ष ने गुलावठी में 10 एमएलडी एसटीपी निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता पर जोर
https://t.co/Fj3xhV3KcH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 6, 2026













