महराजगंज

महराजगंज आगामी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सिंदुरिया थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज आगामी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सिंदुरिया थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष अनूप कुमार तिवारी ने की। इसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, संभ्रांत नागरिकों एवं विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया।
थाना अध्यक्ष ने लोगों से आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने अफवाहों से बचने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक संदेश प्रसारित न करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है।
बैठक में जुलूस, धार्मिक कार्यक्रमों, साफ-सफाई, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। पुलिस ने लोगों से किसी भी समस्या या विवाद की स्थिति में तत्काल सूचना देने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
बैठक में उपस्थित लोगों ने शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया। अंत में थाना अध्यक्ष ने सभी को आगामी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की।
बुलंदशहर: जिलाधिकारी श्री कुमार हर्ष ने गुलावठी में 10 एमएलडी एसटीपी निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता पर जोर
https://t.co/Fj3xhV3KcH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 6, 2026













