मऊ

मऊ जनपद के पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में मंगलवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने परेड की सलामी ली और उसका निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में मंगलवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने परेड की सलामी ली और उसका निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए दौड़ भी लगवाई गई।
वाहन और सुरक्षा उपकरणों की जांच
परेड निरीक्षण के बाद एएसपी ने यूपी-112 और विभिन्न थानों से आए पुलिस वाहनों की बारीकी से जांच की। इस दौरान उन्होंने पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों से दंगा नियंत्रण और सुरक्षा उपकरणों के बारे में जानकारी ली और उनकी कार्यकुशलता को परखा।
परिसर का जायजा और साफ-सफाई के निर्देश
अपर पुलिस अधीक्षक ने क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, पुलिस मेस और पुलिस बैरकों का भी औचक जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पुलिस लाइन परिसर में साफ-सुथरा माहौल बनाए रखने और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के कड़े निर्देश दिए। इस निरीक्षण के दौरान प्रतिसार निरीक्षक (RI) अरुण कुमार सिंह सहित कई अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
बुलंदशहर: जिलाधिकारी श्री कुमार हर्ष ने गुलावठी में 10 एमएलडी एसटीपी निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता पर जोर
https://t.co/Fj3xhV3KcH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 6, 2026













