मऊ

मऊ एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ के संविदा कर्मचारियों ने मंगलवार को जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धनंजय कुमार को 10 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। कर्मचारियों ने लंबित मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग करते हुए चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ के संविदा कर्मचारियों ने मंगलवार को जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धनंजय कुमार को 10 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। कर्मचारियों ने लंबित मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग करते हुए चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है।
जिलाध्यक्ष जीवन चतुर्वेदी ने बताया कि लंबे समय से उपेक्षा के कारण कर्मचारियों में रोष है। पूर्व में स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन देने और लखनऊ में प्रदर्शन के बावजूद कार्रवाई न होने पर अब प्रदेश संगठन के आह्वान पर आंदोलन शुरू किया गया है।
इसके तहत 5 से 11 अक्टूबर तक कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया जाएगा। इसके बाद 12 से 14 अक्टूबर तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार होगा। मांगें पूरी न होने पर 15 अक्टूबर को ईको गार्डन, लखनऊ में विशाल धरना और 16 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की चेतावनी दी गई है। मऊ जिले में आईसीटीसी, एआरटी और एसटीआई से जुड़े करीब 25 कर्मचारी कार्यरत हैं।
प्रमुख मांगें
संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण और ऑटो रिन्यूअल।
20 प्रतिशत अतिरिक्त मासिक पारिश्रमिक पत्रावली का निस्तारण।
एनएचएम की तर्ज पर 30 लाख का ग्रुप टर्म इंश्योरेंस।
सरकारी भर्तियों में आयु सीमा में छूट और अतिरिक्त अंक।
म्यूचुअल स्थानांतरण नीति लागू करने और शाम 4 बजे के बाद वर्चुअल मीटिंग/कॉलिंग बंद करने की मांग।
बुलंदशहर: जिलाधिकारी श्री कुमार हर्ष ने गुलावठी में 10 एमएलडी एसटीपी निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता पर जोर
https://t.co/Fj3xhV3KcH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 6, 2026













