मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर पुरकाजी कस्बे में 5 अक्टूबर 2026 को संयुक्त पत्रकार महासभा का स्थापना दिवस समारोह बेहद धूमधाम, उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर पुरकाजी कस्बे में 5 अक्टूबर 2026 को संयुक्त पत्रकार महासभा का स्थापना दिवस समारोह बेहद धूमधाम, उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकारों, संगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों के साथ-साथ समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों ने शिरकत की। समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त पत्रकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद ने शिरकत की। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर राष्ट्रीय कमेटी, पदाधिकारियों और सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूलमालाओं के साथ-साथ नोटों की मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया, जिससे पूरा परिसर तालियों और उत्साह से गूंज उठा।
समारोह के विशिष्ट अतिथि चरथावल विधायक पंकज मलिक रहे। इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष नाजिम बाजी (राष्ट्रीय किन्नर संघ), चौधरी मोहम्मद शाह आलम और आयकर विभाग के अमिताभ श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य अतिथि विशेष रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम में इनकी रही विशेष उपस्थिति
समारोह में संयुक्त पत्रकार महासभा की राष्ट्रीय कमेटी के कई प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए। इनमें राष्ट्रीय संरक्षक रोहित दिलावर, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोनू कुमार, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. शाहनवाज, राष्ट्रीय संगठन मंत्री दीपक कुमार, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सत्येंद्र सैनी, राष्ट्रीय सचिव काजी कासिफ तलत, राष्ट्रीय सचिव शीबा खान और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमन खान सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
पत्रकारों की एकता और अधिकारों पर जोर
समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद ने पत्रकारों को एकजुट रहने का कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज और लोकतंत्र का अहम हिस्सा हैं। संगठन का मुख्य उद्देश्य केवल पद या कार्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा, स्वतंत्रता और उनके अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करना और जरूरत के समय उनके साथ खड़ा रहना है।
विधायक पंकज मलिक ने की सराहना
चरथावल विधायक पंकज मलिक ने अपने संबोधन में संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकार समाज की सच्ची तस्वीर को सामने लाने और जनता की आवाज को जिम्मेदार लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने संगठन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
समारोह के सफल आयोजन में राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शहजाद और राष्ट्रीय सदस्य मोहम्मद शाहनवाज के विशेष प्रयासों की भी सराहना की गई। अंत में सभी ने पत्रकार हितों के लिए मिलकर कार्य करने और संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।
बुलंदशहर: जिलाधिकारी श्री कुमार हर्ष ने गुलावठी में 10 एमएलडी एसटीपी निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता पर जोर
https://t.co/Fj3xhV3KcH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 6, 2026













