पूर्वी चंपारण

पूर्वी चंपारण बिहार में शराबबंदी के बीच पुलिस और अपराधियों के गठजोड़ का एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। पूर्वी चंपारण जिले के पीपरा थाने के थानाध्यक्ष सतीश कुमार और दरोगा बिपिन कुमार का एक शराब तस्कर के साथ जन्मदिन मनाते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

पूर्वी चंपारण बिहार में शराबबंदी के बीच पुलिस और अपराधियों के गठजोड़ का एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। पूर्वी चंपारण जिले के पीपरा थाने के थानाध्यक्ष सतीश कुमार और दरोगा बिपिन कुमार का एक शराब तस्कर के साथ जन्मदिन मनाते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल तस्वीरों में दोनों पुलिस अधिकारी नामजद शराब तस्कर बिट्टू कुमार को अपने हाथों से केक खिलाते हुए नजर आ रहे हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वर्ण प्रभात ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीपरा थानाध्यक्ष सतीश कुमार और दरोगा बिपिन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
शराब तस्कर पर दर्ज हैं कई गंभीर मामले
पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिस तस्कर बिट्टू कुमार निवासी – पीपरा, पिता – दिनेश कुमार मिश्रा के साथ पुलिस अधिकारी बर्थडे मनाते दिख रहे हैं, उसका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ साल 2020 में गोपालगंज जिला उत्पाद थाना और पूर्वी चंपारण के पीपरा थाने में उत्पाद अधिनियम समेत कई गंभीर मामलों के तहत मुकदमे दर्ज हैं।
एक आदतन अपराधी और शराब तस्कर के साथ पुलिस अधिकारियों की इस तरह की घनिष्ठता और बर्थडे सेलिब्रेशन ने महकमे की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एसपी ने बताया कि वायरल तस्वीरों की सत्यता की जांच की जा रही है और शुरुआती जांच में दोषी पाए जाने पर दोनों निलंबित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
बुलंदशहर: जिलाधिकारी श्री कुमार हर्ष ने गुलावठी में 10 एमएलडी एसटीपी निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता पर जोर
https://t.co/Fj3xhV3KcH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 6, 2026













