बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली में मंगलवार, 6 अक्टूबर को सुबह से ही आसमान में छाए घने बादलों ने किसानों की नींद उड़ा दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली में मंगलवार, 6 अक्टूबर को सुबह से ही आसमान में छाए घने बादलों ने किसानों की नींद उड़ा दी है। इस समय किसान धान की कटाई के बाद खेतों को तैयार कर सरसों की बुवाई के कार्य में जुटे हुए हैं, लेकिन लगातार बदलते मौसम और बारिश की आशंका ने उनकी मुश्किलें फिर बढ़ा दी हैं।
फसलों को पहले भी झेलना पड़ा है नुकसान
स्थानीय किसानों राजपाल सिंह, साहब सिंह, यशपाल, राहुल चौधरी, नेत्रपाल, लाल सिंह, पूर्व प्रधान राहुल और पूर्व प्रधान रामकिशन शर्मा आदि ने बताया कि इससे पहले हुई बेमौसम बारिश से उनकी धान और मक्का की फसलों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। अब जैसे-जैसे किसान धान की कटाई पूरी करके अगली फसल यानी सरसों की बुवाई में लगे हैं, वैसे ही आसमान में मंडराते काले बादल उनके लिए नई मुसीबत बनते जा रहे हैं।
दोहरी मार पड़ने का सता रहा डर
किसानों का कहना है कि सरसों की बुवाई के लिए खेतों में खाद, दवाई और कई अन्य महंगे कृषि कार्य किए जा रहे हैं। यदि इस बीच अचानक तेज बारिश हो जाती है, तो खेतों में डाली गई दवाइयां और बीज पूरी तरह प्रभावित हो जाएंगे, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान और दोहरी मार झेलनी पड़ सकती है।
लगातार हो रहे मौसम बदलाव के चलते अन्नदाताओं की चिंताएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। किसानों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए उन्हें समय पर उचित कृषि सलाह उपलब्ध कराई जाए और पूर्व में हुए फसल नुकसान का उचित आकलन कर राहत दी जाए। किसानों का कहना है कि इस समय मौसम का साफ रहना बेहद जरूरी है ताकि वे समय पर अपनी बुवाई का कार्य पूरा कर सकें।
बुलंदशहर: जिलाधिकारी श्री कुमार हर्ष ने गुलावठी में 10 एमएलडी एसटीपी निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता पर जोर
https://t.co/Fj3xhV3KcH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 6, 2026













