खबर का बड़ा असर: प्रमुखता से मुद्दा उठते ही 24 घंटे में बंद कराया गया निचलौल तिराहे का जानलेवा गड्ढा

महराजगंज

23 दिनों से खुला पड़ा था 8 फीट गहरा गड्ढा; खबर प्रकाशित होने के बाद जागा प्रशासन, रातोंरात शुरू हुआ सीमेंटेड कार्य।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल नगर के व्यस्ततम मुख्य तिराहे पर करीब 23 दिनों से आम राहगीरों और वाहन चालकों के लिए काल बना गहरा गड्ढा आखिरकार भर दिया गया। हमारे समाचार माध्यम द्वारा जनहित से जुड़ी इस समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के महज 24 घंटे के भीतर जिम्मेदार महकमे की नींद टूटी और रातोंरात सीमेंटेड कार्य कराकर गड्ढे की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया।

खबर का दिखा सीधा असर

मुख्य तिराहे पर लगभग 8 फीट गहरा और 8 फीट चौड़ा गड्ढा पिछले 23 दिनों से खुला पड़ा था। घनी आबादी और भारी आवागमन वाले इस चौराहे पर हर वक्त बड़े सड़क हादसे का खतरा मंडरा रहा था। स्थानीय नागरिकों की इसी गंभीर परेशानी को  प्रशासन और संबंधित विभागीय अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया था।

समाचार प्रसारित होते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर संबंधित विभाग तत्काल हरकत में आया और आनन-फानन में टीम भेजकर गड्ढे को पूरी तरह सीमेंटेड कर सुरक्षित करने की कार्रवाई शुरू कराई गई।

राहगीरों ने ली राहत की सांस, लेकिन कार्यप्रणाली पर खड़े हुए सवाल

गड्ढा भरे जाने से स्थानीय व्यापारियों, नागरिकों और राहगीरों ने राहत की सांस ली है। वहीं, इस त्वरित कार्रवाई ने विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवालिया निशान भी लगा दिए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब यह काम खबर चलने के महज 24 घंटे के भीतर हो सकता था, तो पिछले 23 दिनों से इसे यूं ही बेपरवाह क्यों छोड़ रखा गया था? क्या जिम्मेदार महकमा किसी बड़ी अनहोनी या जानलेवा हादसे का इंतजार कर रहा था?

फिलहाल तिराहे पर मरम्मत का काम तेजी से जारी है। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर अधिकारियों की जवाबदेही तय कराने और जनता को राहत दिलाने की यह मुहिम निरंतर जारी रहेगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.