महराजगंज

महराजगंज नशे के दुष्प्रभावों पर रोक लगाने और आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नेशनल मानवाधिकार चेतना संगठन की ओर से एक विशेष अभियान की शुरुआत की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज नशे के दुष्प्रभावों पर रोक लगाने और आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नेशनल मानवाधिकार चेतना संगठन की ओर से एक विशेष अभियान की शुरुआत की गई। इस जागरूकता अभियान में जेपी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी बड़े उत्साह के साथ अपनी भागीदारी दर्ज कराई।
अभियान के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं ने कस्बे में भ्रमण कर लोगों को नशे से दूर रहने, सफर के दौरान हेलमेट पहनने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने तथा सभी यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति समाज के विकास के लिए बेहद जरूरी है।
इस अवसर पर सतीश पाण्डेय, सुबाष तिवारी, शैलेष मिश्रा, जितेन्द्र शुक्ला और दीपक मिश्रा सहित संगठन के तमाम पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
लखनऊ में भाजपा का सियासी हमला: सपा के 34 साल पूरे होने पर जारी किया ‘पाप का घड़ा’
https://t.co/GM0tb9M7eN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 5, 2026



















