महराजगंज

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा से सटे ठूठीबारी कस्बे में सोमवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा से सटे ठूठीबारी कस्बे में सोमवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला अध्यक्ष फूलचंद अग्रवाल व प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित बैठक के दौरान सर्वसम्मति से नई टीम की घोषणा की गई।
गठित नई कार्यकारिणी में अजय कुमार जायसवाल को अध्यक्ष और आदित्य पटवा को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अमित निगम, अंकित निगम व अग्निवेश वर्मा को उपाध्यक्ष, आत्मा कसौधन को कोषाध्यक्ष तथा दीपू निगम को मंत्री पद की कमान सौंपी गई है।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने व्यापारी हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान स्थानीय व्यापारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल-मालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।
लखनऊ में भाजपा का सियासी हमला: सपा के 34 साल पूरे होने पर जारी किया ‘पाप का घड़ा’
https://t.co/GM0tb9M7eN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 5, 2026



















