महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिसवा बाजार प्रांतीय आह्वान के क्रम में सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा परिसर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों ने हाथों में काला फीता बांधकर एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिसवा बाजार प्रांतीय आह्वान के क्रम में सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा परिसर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों ने हाथों में काला फीता बांधकर एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से जारी रखते हुए अपनी न्यायसंगत मांगों को लेकर जोरदार आवाज बुलंद की और शासन-प्रशासन से समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने बताया कि एनएचएम के तहत कार्यरत कर्मी पिछले कई वर्षों से स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और जमीनी सेवाओं को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें अपेक्षित मानदेय, सेवा सुरक्षा और स्थायी रोजगार का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कर्मचारियों का कहना था कि विपरीत परिस्थितियों में भी वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।
एनएचएम कर्मियों ने ‘समान कार्य के लिए समान वेतन’ की मांग को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि नियमित कर्मचारियों के समान कार्य लिए जाने के बावजूद उन्हें उचित वेतन एवं सुविधाएं नहीं मिलती हैं। इसके साथ ही, लंबे समय से सेवा दे रहे कर्मचारियों के नियमितीकरण और आउटसोर्सिंग व्यवस्था के नाम पर कथित शोषण पर रोक लगाने की भी मांग की गई।
कर्मचारियों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो इस आंदोलन को ब्लॉक स्तर से लेकर जिला और प्रांतीय स्तर तक और अधिक व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
लखनऊ में भाजपा का सियासी हमला: सपा के 34 साल पूरे होने पर जारी किया ‘पाप का घड़ा’
https://t.co/GM0tb9M7eN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 5, 2026



















