महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा के कुशल मार्गदर्शन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फरेंदा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा के कुशल मार्गदर्शन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फरेंदा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थानाध्यक्ष फरेंदा राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम जिसमें उपनिरीक्षक सौरभ पटेल, कांस्टेबल वीरेन्द्र कुमार वर्मा, चंदन यादव और नीतीश कुमार यादव शामिल रहे—ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 09:00 बजे वार्ड नंबर 03, पंचशील नगर से एक अभियुक्त को दबोच लिया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान राज गुप्ता पुत्र बब्बू गुप्ता, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 18, रहमान मार्केट, थाना फरेंदा, जनपद महराजगंज) के रूप में हुई है।
पुलिस ने तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 0.67 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया है। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर स्थानीय थाने में मुअसं 282/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
(यह रिपोर्ट दुर्गेश कुमार एस.पी. सिंह, फरेंदा, वॉयस ऑफ न्यूज 24 द्वारा प्रेषित है)
लखनऊ में भाजपा का सियासी हमला: सपा के 34 साल पूरे होने पर जारी किया ‘पाप का घड़ा’
https://t.co/GM0tb9M7eN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 5, 2026



















