महराजगंज

महराजगंज जनपद के पकड़ी स्थित केएमसी मेडिकल कॉलेज में फीस वृद्धि और कथित अनियमितताओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पकड़ी स्थित केएमसी मेडिकल कॉलेज में फीस वृद्धि और कथित अनियमितताओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। कॉलेज प्रशासन की कार्यप्रणाली और फीस से जुड़े मुद्दों को लेकर छात्रों एवं अभिभावकों में नाराजगी की बात सामने आई है।
सोमवार को बड़ी संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ता कॉलेज परिसर के बाहर एकत्र हुए और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन से फीस वृद्धि समेत अन्य समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। प्रदर्शन को देखते हुए कॉलेज परिसर और आसपास प्रशासनिक अमला भी मुस्तैद रहा।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्रों की समस्याओं पर लगातार ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने फीस वृद्धि और कथित अनियमितताओं की जांच कराए जाने तथा छात्रों की समस्याओं का जल्द समाधान किए जाने की मांग की।
प्रदर्शन के चलते कॉलेज परिसर के आसपास काफी देर तक हलचल बनी रही। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी गई, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।
हालांकि, कॉलेज प्रशासन की ओर से लगाए गए आरोपों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
लखनऊ में भाजपा का सियासी हमला: सपा के 34 साल पूरे होने पर जारी किया ‘पाप का घड़ा’
https://t.co/GM0tb9M7eN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 5, 2026



















