जौनपुर

जौनपुर जनपद के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सैदुपुर गांव में जमीन और पेंशन के विवाद ने एक खौफनाक रूप ले लिया, जहां पारिवारिक कलह के चलते एक कलयुगी युवक ने अपनी 70 वर्षीय मां और 40 वर्षीय शादीशुदा बहन की कुल्हाड़ी से हमला कर निर्मम हत्या कर दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सैदुपुर गांव में जमीन और पेंशन के विवाद ने एक खौफनाक रूप ले लिया, जहां पारिवारिक कलह के चलते एक कलयुगी युवक ने अपनी 70 वर्षीय मां और 40 वर्षीय शादीशुदा बहन की कुल्हाड़ी से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान शीतला देवी (70) और उनकी बेटी गौरा देवी (40) के रूप में हुई है। आरोपी भूपेंद्र पटेल को पुलिस ने मौके से ही हिरासत में ले लिया है और उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी (आला कत्ल) भी बरामद कर ली गई है।
जमीन और पेंशन को लेकर था विवाद
मृतका शीतला देवी के पति राजपति पटेल सेवानिवृत्त शिक्षक थे। दंपती की छह बेटियां और सबसे छोटा बेटा भूपेंद्र पटेल है। परिजनों के मुताबिक, परिवार में लंबे समय से जमीन के बंटवारे और मां को मिलने वाली पेंशन को लेकर विवाद चल रहा था। करीब छह वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त शिक्षक ने अपनी संपत्ति का कुछ हिस्सा अपनी सबसे छोटी बेटी गौरा देवी के पक्ष में वसीयत कर दिया था, जिसके बाद से विवाद और बढ़ गया था और मामला कानूनी प्रक्रिया तक पहुंच गया था। बाद में जमीन का आपसी बंटवारा भी हुआ था।
गुस्से में आकर किया कुल्हाड़ी से हमला
शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे घर के अंदर किसी बात को लेकर मां, बेटे और बेटी के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी भूपेंद्र ने घर से कुल्हाड़ी लाकर पहले अपनी मां शीतला देवी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने और मां को बचाने पहुंची बहन गौरा देवी पर भी आरोपी ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया, जिससे उसकी भी जान चली गई।
पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर
घटना की गंभीरता को देखते हुए आसपास के करीब दस थानों की पुलिस फोर्स और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं और मछलीशहर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
एसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते भूपेंद्र पटेल ने इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक परिजनों की तरफ से लिखित तहरीर नहीं मिली थी; तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
#महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरगदयी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लट&&का हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। pic.twitter.com/S62xlhSULC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 19, 2026













