बुलंदशहर: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गैंगस्टर धनेश घायल, पैर में लगी गोली; तमंचा और बाइक बरामद

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के नरौरा थाना क्षेत्र में पुलिस और 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर के बीच देर रात हुई मुठभेड़ में शातिर बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के नरौरा थाना क्षेत्र में पुलिस और 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर के बीच देर रात हुई मुठभेड़ में शातिर बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को हिरासत में लेकर उपचार के लिए सीएचसी डिबाई में भर्ती कराया गया है। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और एक बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है।

चेकिंग के दौरान घेराबंदी, पुलिस पर की फायरिंग

क्षेत्राधिकारी मधुप कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक रामवीर सिंह की टीम वाजिदपुर बंबा के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर उसने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी किए जाने पर आरोपी ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ बदमाश

पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से बदमाश मौके पर ही गिर पड़ा, जिसे टीम ने घेराबंदी कर दबोच लिया। घायल की पहचान धनेश (पुत्र श्योराज सिंह, निवासी ग्राम रवानी कटीरी, थाना नरसैना) के रूप में हुई है। धनेश नरौरा थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहा था और एसएसपी बुलंदशहर द्वारा उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

बरामदगी एवं आपराधिक इतिहास

बरामदगी: एक अवैध तमंचा (315 बोर), दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक।

आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार, आरोपी धनेश एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट और विद्युत अधिनियम सहित लगभग 21 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.