बुलन्दशहर

बुलन्दशहर जनपद के छतारी क्षेत्र के बदरखा गांव में पिछले करीब 20 दिनों से दहशत का पर्याय बना मगरमच्छ आखिरकार बुधवार रात वन विभाग द्वारा लगाए गए जाल में फंस गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद के छतारी क्षेत्र के बदरखा गांव में पिछले करीब 20 दिनों से दहशत का पर्याय बना मगरमच्छ आखिरकार बुधवार रात वन विभाग द्वारा लगाए गए जाल में फंस गया। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों और प्रशासन ने चैन की सांस ली है।
तालाब में दिखा था मगरमच्छ
करीब 20 दिन पहले बदरखा गांव के एक तालाब में ग्रामीणों ने मगरमच्छ को देखा था, जिसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। आबादी के पास मगरमच्छ की मौजूदगी से ग्रामीणों में भारी भय का माहौल था और लोग बच्चों को बाहर भेजने से भी कतरा रहे थे।
20 दिनों तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर सक्रिय हो गई थी। विभाग द्वारा मगरमच्छ को पकड़ने के लिए लगातार करीब 20 दिनों तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। बुधवार की रात आखिरकार मगरमच्छ वन विभाग द्वारा लगाए गए जाल में फंस गया। सुबह इसकी भनक लगते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
नरौरा गंग नहर में किया गया सुरक्षित रिलीज
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया। वन क्षेत्राधिकारी आदित्य सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़ा गया मगरमच्छ करीब 8 फीट लंबा है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद इसे सुरक्षित तरीके से नरौरा गंग नहर में छोड़ दिया गया है।
कुवैत में महराजगंज के युवक की अचानक मौत: शुक्रवार को लौटना था वतन, घर पहुंचने से पहले ही टूटा परिवार का सपना; शव लाने की गुहारhttps://t.co/QimyttN1on
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 17, 2026













