मऊ

मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ गुरुवार को एक युवती अचानक पानी की टंकी पर जा चढ़ी, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ गुरुवार को एक युवती अचानक पानी की टंकी पर जा चढ़ी, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
भीड़ जमा, पुलिस कर रही समझाने का प्रयास
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने अपनी तरफ से युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के तमाम प्रयास किए, लेकिन वह टंकी पर ही डटी रही। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने स्थिति का जायजा लेते हुए युवती को समझा-बुझाकर नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। हालांकि, युवती के पानी की टंकी पर चढ़ने के पीछे की असली वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की गहनता से जाँच-पड़ताल कर रही है और कारणों का पता लगाने में जुटी है। इस घटना को लेकर पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएँ हो रही हैं।
कुवैत में महराजगंज के युवक की अचानक मौत: शुक्रवार को लौटना था वतन, घर पहुंचने से पहले ही टूटा परिवार का सपना; शव लाने की गुहारhttps://t.co/QimyttN1on
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 17, 2026













