बुलंदशहर: दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित कार चबुतरे से टकराई; एक युवक की मौत और तीन गंभीर रूप से घायल

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के जहांगीरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। जफरगढ़ से जहांगीरपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने समाधि के चबुतरे से जा टकराई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के जहांगीरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। जफरगढ़ से जहांगीरपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने समाधि के चबुतरे से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके तीन अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

नींद की झपकी आने से हुआ हादसा

गोठना गांव के रहने वाले चार दोस्त अमित जो कार चला रहा था सौरभ जो फ्रंट सीट पर बैठा था), अभिषेक और शिवम गुरुवार सुबह करीब 4 बजे किसी काम से जफरगढ़ से जहांगीरपुर जा रहे थे। इसी दौरान ड्राइवर अमित को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे कार बेकाबू हो गई और लगभग 100 मीटर दूर जाकर एक चबुतरे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

सौरभ की मौके पर मौत, तीन घायल

इस भयंकर टक्कर में ड्राइविंग सीट के बगल में बैठे सौरभ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं अमित, शिवम और अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और जहांगीरपुर चौकी प्रभारी शिवप्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों और घायलों के परिवारों में कोहराम मच गया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.