मेरठ: होटल के कमरे में मिला 29 वर्षीय युवक का शव, दो दिन से बंद था दरवाजा; बियर की बोतलें बरामद

मेरठ

मेरठ जनपद शहर के सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित खालसा होटल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक होटल के कमरे में 29 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद शहर के सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित खालसा होटल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक होटल के कमरे में 29 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान शामली जिले के रहने वाले विपुल शर्मा के रूप में हुई है।

तेज दुर्गंध आने पर हुआ खुलासा

जानकारी के अनुसार, विपुल शर्मा पिछले दो दिनों से अपने होटल के कमरे में अंदर से बंद था। गुरुवार को जब कमरे से तेज दुर्गंध आनी शुरू हुई, तो होटल के कर्मचारियों को शक हुआ। उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी पुलिस

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा तोड़ा, तो युवक का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने मौके से बियर की 5 बोतलें भी बरामद की हैं। शुरुआती जाँच-पड़ताल शुरू कर दी गई है और पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.