लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार देवर और भाभी की दर्दनाक मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार देवर और भाभी की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा गोला-खुटार मार्ग पर साईं धाम के पास लगभग 12 बजे हुआ, जब दोनों अपनी बीमार मां को अस्पताल में खाना पहुंचाने जा रहे थे।
अस्पताल जा रहे थे दोनों
मैलानी क्षेत्र के मूड़ा सरकटा गांव निवासी 18 वर्षीय मोहम्मद कैफ अपनी 23 वर्षीय भाभी अफसरबानों (पत्नी मोहम्मद शारिक) के साथ बाइक पर सवार होकर गोला स्थित अस्पताल आ रहे थे। अस्पताल में उनकी मां भर्ती थीं, जिन्हें वे घर से खाना देने जा रहे थे। जैसे ही वे गोला-खुटार मार्ग पर साईं धाम के पास पहुंचे, वैसे ही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
CHC में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों सड़क पर गिरकर ट्रक की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम व अन्य कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही, हादसे को अंजाम देकर फरार हुए ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही है।
कुवैत में महराजगंज के युवक की अचानक मौत: शुक्रवार को लौटना था वतन, घर पहुंचने से पहले ही टूटा परिवार का सपना; शव लाने की गुहारhttps://t.co/QimyttN1on
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 17, 2026













