मऊ

मऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को मऊ जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को मऊ जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आधिकारिक शुभारंभ उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने फीता काटकर और व्यवस्थाओं का जायजा लेकर किया। इस दौरान मंत्री ने कार्यकर्ताओं व आमजन द्वारा किए जा रहे रक्तदान की जानकारी ली, जिसमें शुरुआती चरण में 3 लोगों ने 3 यूनिट रक्तदान किया।
25 साल के सेवाकाल पर एक महीने चलेंगे कार्यक्रम
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा के सफलतापूर्वक 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं। इस विशेष उपलक्ष्य में 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक पूरे एक महीने तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन सभी आयोजनों का मुख्य उद्देश्य ‘सेवा, सुशासन और संकल्प’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।
फल वितरण और दीप जलाने के कार्यक्रम
मंत्री ने जानकारी दी कि जन्मदिन की शुरुआत मऊ जिले में रक्तदान शिविर से हुई है, जिसके बाद अस्पतालों व अन्य जगहों पर फल वितरण सहित कई अन्य सेवा कार्य संपन्न किए जाएंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री की योजनाओं से लाभान्वित हुए लाभार्थियों के माध्यम से भी विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना के लिए मऊ जिले की सभी तहसीलों, स्कूलों और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर ‘आशीर्वाद के दीप’ प्रज्वलित किए जाएंगे।
दिग्गज अधिकारी और नेता रहे मौजूद
इस अवसर पर मऊ के जिलाधिकारी आनंद वर्धन, पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज कुमार राय, भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक सिंह और मधुबन विधायक रामविलास चौहान सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कुवैत में महराजगंज के युवक की अचानक मौत: शुक्रवार को लौटना था वतन, घर पहुंचने से पहले ही टूटा परिवार का सपना; शव लाने की गुहारhttps://t.co/QimyttN1on
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 17, 2026













