जौनपुर

जौनपुर जनपद के शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों में शामिल लाइन बाजार चौराहे से टीडी कॉलेज मार्ग पर अवैध अतिक्रमण के कारण राहगीरों और वाहन चालकों का निकलना दूभर हो गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों में शामिल लाइन बाजार चौराहे से टीडी कॉलेज मार्ग पर अवैध अतिक्रमण के कारण राहगीरों और वाहन चालकों का निकलना दूभर हो गया है। सड़क की दोनों पटरियों पर ठेले-खोमचे वालों और अवैध दुकानदारों का कब्जा होने से आए दिन लंबा जाम लग रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि फल, सब्जी और नाश्ते के ठेले आधी सड़क तक लग जाते हैं, जिससे खरीदारी करने वालों की भीड़ सड़क पर जुट जाती है। इससे दोपहिया व चारपहिया वाहनों की आवाजाही ठप हो जाती है। टीडी कॉलेज व कोचिंग आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रशासनिक बेरुखी से नाराज स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि लाइन बाजार से टीडी कॉलेज मार्ग को जल्द अतिक्रमण मुक्त कराया जाए और ठेले वालों के लिए वैकल्पिक वेंडिंग जोन तय किया जाए, ताकि रोज-रोज के जाम से राहत मिल सके।
गौ सम्मान आह्वाहन अभियान: संतों ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में चलाया जनसंपर्क, गौ हत्याबंदी कानून की मांगhttps://t.co/zBy3IRv01M
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 12, 2026













