जौनपुर

जौनपुर जनपद के लाइन बाजार थाना पुलिस ने दंगा भड़काने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और जानलेवा हमला करने के गंभीर मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के लाइन बाजार थाना पुलिस ने दंगा भड़काने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और जानलेवा हमला करने के गंभीर मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिक प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार, थाना लाइन बाजार में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 379/2026 में बीएनएस की गंभीर धाराओं और 7 सीएलए एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। विवेचना के दौरान मामले में धारा 3(5) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरभ यादव (रसैना), राहुल यादव (तिवारीपुर), प्रियांशु यादव व पतिराम यादव (कुद्दूपुर), प्रवीण कुमार सिंह उर्फ शनि सिंह (कादीपुर), लल्लन सोनकर व हरेराम यादव (रंजीतपुर) और अमित मौर्या उर्फ नाटे (पचोखर) के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक केके सिंह व निरीक्षक विजय शंकर यादव की अगुवाई वाली पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
गौ सम्मान आह्वाहन अभियान: संतों ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में चलाया जनसंपर्क, गौ हत्याबंदी कानून की मांगhttps://t.co/zBy3IRv01M
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 12, 2026













