महराजगंज

महराजगंज जनपद के धानी बाजार बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बेलसड़ गांव के पास रविवार को राप्ती नदी में एक 42 वर्षीय युवक का शव तैरता मिलने से हड़कंप मच गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के धानी बाजार बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बेलसड़ गांव के पास रविवार को राप्ती नदी में एक 42 वर्षीय युवक का शव तैरता मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान दूरविजय 42 पुत्र सुखराज, निवासी उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक दूरविजय चार दिन पहले पारिवारिक विवाद से नाराज होकर घर से निकल गया था। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। रविवार को बेलसड़ गांव के पास ग्रामीणों ने नदी में शव देख धानी पुलिस चौकी को सूचित किया। सूचना पर चौकी प्रभारी अमित सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी प्रभारी अमित सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा, मामले की जांच की जा रही है।
गौ सम्मान आह्वाहन अभियान: संतों ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में चलाया जनसंपर्क, गौ हत्याबंदी कानून की मांगhttps://t.co/zBy3IRv01M
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 12, 2026













