बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अहमदगढ़ थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को 315 बोर के अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अहमदगढ़ थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को 315 बोर के अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर की रात करीब 12:20 बजे पुलिस टीम ग्राम खेलिया से जहांगीराबाद मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध हालत में घूम रहे एक युवक को रोककर तलाशी ली गई, तो उसके पास से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनीष पुत्र हरि बाबू (निवासी हीरापुर पजाया, कोतवाली देहात, बुलंदशहर) बताया।
वैध लाइसेंस न दिखा पाने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह तमंचा किसी राहगीर से खरीदा था। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है और पूर्व में भी कई मामलों में जेल जा चुका है।
गौ सम्मान आह्वाहन अभियान: संतों ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में चलाया जनसंपर्क, गौ हत्याबंदी कानून की मांगhttps://t.co/zBy3IRv01M
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 12, 2026













