बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर रामपुर में हुए सड़क हादसे में शहीद हुए सिपाही अशोक कुमार 42 का शव रविवार को उनके पैतृक गांव मऊ पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर रामपुर में हुए सड़क हादसे में शहीद हुए सिपाही अशोक कुमार 42 का शव रविवार को उनके पैतृक गांव मऊ पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। बरेली परिवहन शाखा में तैनात सिपाही अशोक कुमार की रामपुर के शहजाद नगर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई थी।
पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक अपने पीछे पत्नी प्रभा, 8 वर्षीय पुत्र आरब और दो भाइयों को छोड़ गए हैं। गांव मऊ से भैरिया हरिद्वारपुर गंगा घाट तक 3 किलोमीटर लंबी अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें गूंजते देशभक्ति के नारों के बीच पुलिस बल ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर शहीद को अंतिम सलामी दी। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
इस दौरान पालिका अध्यक्ष बृजेश गोयल, क्षेत्राधिकारी भारत सोनकर, कोतवाली प्रभारी जय किशोर गौतम सहित भारी संख्या में पुलिस बल और ग्रामीण मौजूद रहे।
गौ सम्मान आह्वाहन अभियान: संतों ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में चलाया जनसंपर्क, गौ हत्याबंदी कानून की मांगhttps://t.co/zBy3IRv01M
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 12, 2026













